सोमवार, 13 जुलाई 2009

नक्सली हमला

कल हमारे राज्य का सबसे बड़ा नक्सली हमला हुआ। फिर वही नेताऒ की नेतागिरी वो भी गिरी हुई,''हम नक्सलियों को मुह तोड़ जवाब देंगे''। यही वाकया हर नक्सली हमले के बाद सत्ता पक्ष से और''सरकार को नैतिकता के नाते इस्तीफा दे देना चाहिए'' यह बयान सत्ता विपक्ष की तरफ़ से आता है । दोनों पक्ष अपनी बात पर अडिग तो कभी नही रहते.कल हमने अपने 38 वीर वीर सपूतो को खो दिया यह सब हमरे पुलिस विभाग की नाकामी और केन्द्र से समन्वय न होने के कारन हुआ। हम कम से कम यह तो स्वीकार करते है की हमारी पुलिस नक्सलियों से मुकाबला करने मे असमर्थ है ,और हम केन्द्र से मदद की सम्भावना या कहे आशा करते है पर केन्द्र प्रत्येक वर्ष पैर पसार रहे लाल रंग को रोकने मई हमारे राज्य की मदद करने को तैयार ही नही है.जब छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ था तब यह सिर्फ़ बस्तर मे ही था पर अब यह हमारे राज्य की राजधानी तक पहुच चुका है .जब तक हमारे नेताओ को नक्सली वारदातों का अहसास नही होता तब तक नक्सली समस्या का हल असंभव है ।
आज नक्सली हमारे देश के ६०% वनों मे फैल चुके है। जिस प्रकार लालगढ़ मे केन्द्र ने मदाद भेजी उसी प्रकार हमारे राज्य मे भी सबसे अधिक केन्द्रीय फाॅर्स की जरूरत है देश के मध्य भाग मे होने के कारण हम दिन ब दिन नक्सलियों से घिरते जा रहे है । यह समस्या किसी एक राज्य की नही अपितु पुरे देश की यदि हमने इस पर अभी काबू नही पाया तो भविष्य मे यह विकराल रूप धारण कर लेगी और तब हम चाहकर भी इसे काबू मे नही कर पायेंगे। अभी भी काफी देर हो गई है पर
''जब जागो तब सवेरा''
जय हिंद.

6 टिप्‍पणियां:

  1. Tanuj,I am with u but we should find out why people have revolted against elected govt?
    They dont feel that this is their govtso they fight there way out.
    Let us analyse socio economical reason to curb it.
    best wishes
    Dr.Bhoopendra

    जवाब देंहटाएं
  2. Naxaliyon se antargat suraksha yantrana kabtak muqabla kar sakti hai? Police posting pe aate hain..aaye din maare jaate hain...unki jagah naye aate hain...jabtak ilaqese waqfiyat ho, wo bhee maar giraye jaate hain..!
    Naxal waadee aam bhartiyon se juda to nahee nazar aate..!
    Seeama ke pare dushman, uniform ke karan pahchana jata hai..seemantargat pahchane nahee jate...aur abhi to,naxal waadee movement, kisee samajik nyaay kee maang ke liye rahee nahee..! Aaj to uska pariwartan/maqsad,pooree tarah khudgarzee me tabdeel ho gaya hai..!

    http://shamasansmaran.blogspot.com

    http://lalitlekh.blogspot.com

    http://aajtakyahantak-thelightbyalonelypath.com

    http://shama-kahanee.blogspot.com

    http://shama-baagwaanee.blogspot.com

    http://kavitasbyshama.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं
  3. चिटठा जगत में आपका स्वागत है...

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत सुंदर…..आपके इस सुंदर से चिटठे के साथ आपका ब्‍लाग जगत में स्‍वागत है…मेरे ब्लोग पर आपका स्वागत है।आपके भाव दिल में उतर गए। बहुत अच्छा लिखा है बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  5. हिंदी भाषा को इन्टरनेट जगत मे लोकप्रिय करने के लिए आपका साधुवाद |

    जवाब देंहटाएं