शनिवार, 26 दिसंबर 2009

निःशब्द ....

इस पुरे हफ्ते बहुत सी घटनाए घटित हुई.१९ साल की नींद की बात मीडिया भी जागा ,१९ साल तक एक प्रशासनिक अधिकारी हैवान बनकर एक परिवार को सताता रहा तब तक किसी की नज़र नहीं पड़ी पर जब सजा हुई तो पूरा भारत उनके साथ हो लिया.दुनिया भर के समाज सेवी संगठन उनके साथ हो लिए.जब वह डी.जी पी.बना तब भी किसी का उसकी तरफ ध्यान नहीं गया.इस प्रकरण मे राजनितिक संरक्षण भी सामने आ रहा है अब आने के बाद उस समय उस प्रदेश के सभी राजनीतिग्य शुरू हो गए है की इसमें हमारा कोई हाथ नहीं है,सभी इसमें अपनी राजनीति तलाश रहे है.यह प्रकरण हमारे ''पवित्र'' संविधान पर एक तमाचा है.अब इस प्रकरण को मीडिया ने सामने तो ला दिया पर कब तक मीडिया भी इस पर अपनी रील खर्च करेगा हम भारतीयों को तो नयापन चाहिए होता है थोड़े दिन इसका हल्ला होगा फिर धीरे धीरे कर यह सब शांत हो जाएगा और जब भी सुनवाई या सजा होगी तब ये जिन्न फिर बहार आ जायेगा.उस हैवान की मुस्कुराहट ने ही उसे डुबो दिया यदि वो सजा के बाद बाहर आकर न मुस्कुराता तो शायद इतना हंगामा न होता.
मेरी भगवान से यही प्रार्थना है की जो दुःख तनाव व पीड़ा गिरहोत्रा परिवार ने झेली है वो हैवान भी उसे झेले वो भो जेल मे,भगवान करे वह अपने आखरी दिनों मे जेल की काली कोठरी मे बंद अपना समय बिताये.यह भी दूर का एक सपना है क्योकि जो आदमी १९ साल तक किसी परिवार को वही के प्रशासन से परेशान कर सकता है तो जेल मे तो उसे घर से भी अच्छी सुविधा प्राप्त होगी.इस मामले मे मेरे हिसाब से उन पुलिस वालो का कोई दोष नहीं है जिन्होंने गिरहोत्रा परिवार को परेशान किया उन्होंने तो वही किया जो उनके मालिक ने कहा नहीं करते तो वो लोग भी अपनी जान से हाथ धो बैठते.
आशा है की अब इन्साफ देर से नहीं आएगाऔर उस हैवान को सजा भगवान की अदालत मे भी होगी
जय हिंद....

सोमवार, 14 दिसंबर 2009

हमारी भूमि

पहले अलग देश अब अलग राज्य बाद मे अलग जिला और उसके भी बाद मे अलग तहसील.शायद यही कहानी हमारे भारत की दिख रही है.भारत सरकार के जल्दबाजी मे लिए गए फैसले का परिणाम हमे भुगतना पढ़ रहा है या हो सकता है आगे भी भुगतना पड़ेगा.सभी दल जो राज्य की मांग कर रहे है वो अपनी अलग भूमि चाहते है या उनमे से कुछ है जो ये कह रहे है की बड़े राज्य की अपेक्षा छोटे राज्य ज्यादा तेज़ी से विकास करेंगे.इस कथन का जीता जागता उदाहरण है झारखण्ड, जहा कोड़ा के कारनामे बने और वो बहार आये.विकास की यदि बात करे तो छत्तीसगढ़ से अच्छा कोई उदाहरण नहीं है,सर्वाधिक नक्सल प्रभावित राज्य है,३ रूपये किलो चावल से मजदूर वर्ग मे निकम्मापन व कामचोरी मे बेतहाशा वृद्धि हुई है.
केंद्र सरकार द्वारा रात को लिया गया फैसला हमे और अन्धकार मे भेजते जा रहा है कई और राजनितिक पार्टिया अपनी मांग को लेकर भूख हड़ताल मे बैठने वाली है सभी को अपनी ज़मीं और अपना आसमान चाहिए वो ये नहीं सोचते की इससे कितना नुक्सान हो सकता है.कोई भी ये नहीं सोचता की हमारे देश का क्या होगा सब अपनी अपनी राजनितिक रोटिया सेक रहे है और आग हमारे दिलो पर लग रही है .रातो रात कोई फैसला नहीं होता यदि भूख हड़ताल ओदनी ही थी तो आश्वासन भी दिया जा सकता है जब जनता को हज़ारो आश्वासन देने के बाद भूल जाते है तो एक और सही थोड़े दिनों बाद यह सब ठंडा हो जाता और अगले लो.स, चुनाव के समय फिर भूसे मे चिंगारी फेक देते.छोटे राज्य कहने से ही मुझे वहा की पार्टियों की कुर्सी के प्रति आस्था नज़र आती है.कोई भी पार्टी अपने भाषण की शुरुआत विकास के लिए छोटा राज्य से नहीं करती.
सिर्फ छोटा राज्य होने से ही विकास नहीं होता वहा पर खुद के बल मे राज्य चलने की सम्भावना भी रहनी चाहिए.एक आग को लगाकर हमारी सरकार ने पूरा घर जलाने का काम किया है अब यह देखना रोचक होगा की उस आग मे कौन कौन बचता है और कौन जलता है
जय हिंद.....

गुरुवार, 10 दिसंबर 2009

''AWARDS FOR INDIAN OF THE YEAR..... !!!!''

वर्ष का अंत हो रहा है काफी कुछ उपलब्धि व बहुत कुछ नुक्सान के साथ ये वर्ष हमसे विदाई ले रहा है और इसी विदाई के साथ पुरस्कारों की शुरुआत भी हो गयी है आजकल मनोरंजन चेनलो के साथ साथ समाचार बेचने वालो ने भी पुरस्कार देना शुरू कर दिया है.इन लोगो के द्वारा किसी को पुरस्कार दिया जाए न दिय जाए परन्तु ''भारतीय सेना'' को ज़रूर पुरस्कार दिया जाता है क्या हमारी सेना पुरस्कार के लायक है?हमारी सेना इन सबसे ऊपर है उसे किसी पुरस्कार की आवश्यकता नहीं है.ज़बरदस्ती लोगो की भावनाओ के साथ खेलकर ये पुरस्कार वितरित किये जाते है और अछि खासी कमी भी हो जाती है कितने चेनल वाले ऐसे है जो इस कमाई को दान देते है.कई पुरस्कार तो सिर्फ लोगो को याद दिलने के लिए दिए जाते है और इन समारोहों मे हमारी सरकार के कई बड़े मंत्री उपस्थिति दर्ज करवाते है.मेरे राज्य के मुख्यमंत्री को भी एक चेनल वालो ने उम्मीदवार बनाया है उनको जितने के लिए यहाँ पर बाकायदा टी,वी. व रेडियो पर लोगो से एस एम एस करने की अपील की जा रही है इस अपील से चेनल वालो को कितना फायदा होगा ये तो सोचने की बात है.हमे ये कभी नहीं भूलना चाहिए की भारत का हर निवासी ''INDIAN OF THE YEAR'' है .ये हमारी भूल है की हम किसी एक व्यक्ति को ही चुनते है.
जय हिंद....

मंगलवार, 8 दिसंबर 2009

चमचाई का नया नमूना

कल राहुल बाबा की चमचाई राहुल बाबा को ही महँगी पड़ गयी.उ.प्र. कांग्रेस प्रमुख का बयां देखकर तो मुझे काफी हँसी आई उन्होंने ने तो और चमचो की तरह चमचाई की यही पर यहाँ तो अपना चम्मच गले में उतर गया और कर गया पूरा गला खराब.कल राहुल गाँधी का दौरा आज उनके लिए बड़ा सिरदर्द लाया पायलट पर दबाव डालकर जबरन अँधेरे व झाड़ वाली जगह पर अपना हेलीकाप्टर उतरवाने का मामला तूल पकड़ गया वह भी उनके ही एक कम दिमाग नेता के कारण उनके शब्द तो उन्ही के लिए घातक साबित हो गए बहुगुणा जी ने सोचा की चमचई करके शायद केंद्र में स्थान मिल जाएगा पर अपना तीर तो अपने ही को लग गया पर राहुल बाबा के बयानों को देखकर तो लगता है की गलती न पायलट की थी और न ही उनकी ये तो रीता जी थी जिन्होंने गर्रिब व भोले लोगो के लिए दिए एक बयान मे कहा की''० विसिबिलिटी होते हुए भी जनता की किया गया वादा पूरा करने के लिए एक नेता ने पायलट को कहकर अपना हेलीकाप्टर उतरवा दिया'' अब इस चमचाई का रीता जी को क्या इनाम मिलता है ये देखना तो बहुत मजेदार रहेगा .
एक दिन यही चमचे कांग्रेस को ले डूबेगी और गांधी परिवार द्वारा कड़ी की गयी कांग्रेस उन्ही के ही लोगो द्वारा गिरा दी जायेगी.पहले भी गाँधी परिवार के कई सदस्यों ने पार्टी में आये है पर राहुल बाबा के नाम की जो चमचाई देखने को मिली वह तो अदभूत है गाँधी परिवार के किसी भी सदस्य को इतने चमचे नहीं मिले होंगे जितने की राहुल बाबा को.यदि जल्द ही इन चमचो को सजा नहीं दी गयी तो कांग्रेस की बरबादी को कोई नहीं रोक सकता
एक और बात जो मे बताना चाहता हु वो ये की मेरे राज्य मे निगम व पंचायत चुनाव हो रहे है.टिकट के लिए यहाँ की कांग्रेस मे रोज मारपीट हो रही है कल ही एक महिला अपनी दावेदारी को लेकर आत्महत्या तक करने की बात पर उतर आई. उसका आरोप था की वह अपने वार्ड की सही दावेदार है, उसने १.५ लिटर की बोतल मे मिटटी तेल लिया उसकी भी मात्रा भी लगभग उसके तल के आसपास थी थोडा सा मिट्टी तेल लेकर उसने आत्महत्या करने की बात कही, पर बाद मे मामला निपटा लिया गया और उसे टिकट भी नहीं मिला.छात्र राजनीति मे अक्सर एक नारा लगता जय''अभी तो ली अंगड़ाई है आगे बहुत लड़ाई है''यहाँ इस नारे का एक आधुनिकतम रूप सामने आया''अभी तो ली अंगड़ाई है कल परसों पिटाई है'' यह नारा भी कांग्रेसियों के तरफ से आया है .यहाँ कांग्रेस एक वार्ड से उम्मीदवार का नाम तय करते है और अगले ही दिन उसके ही विरोध में कांग्रेसी सैकड़ो कांग्रेसी आ जाते है. दावेदारी को लेकर कांग्रेस में बहुत मारामारी है आज ही जब में अपने कॉलेज से लौट रहा था तो देखा की कांग्रेस के वरिष्ट नेता ''स्व.पंडित श्यामाचरण शुक्ल'' के पुत्र ''अमितेश शुक्ल'' के घर दावेदारों की भीड़ थी मैंने कभी भी उनके घर का दरवाजा बंद नहीं देखा पर आज उनके घर का दरवाजा बंद था.भाजपा मे यह सब कम है यहाँ पर जो दावेदार तय होता है उसका विरोध कम जगह देखने को मिलता है या होता ही नहीं है.भाजपा ने अपनी सूचि दो दिन पहले जारी कर दी है पर कांग्रेस की सूचि का अत पता नहीं है.
भगवान बचाए ऐसे राजनीतिज्ञों से......
जय हिंद.......